Uttarakhand: ₹5 करोड़ की चोरी: आधी रात को बॉर्डर पर फिल्मी चेस, 3 अरेस्ट!

Uk Positive News: हैदराबाद से ₹5 करोड़ के सोने और हीरे गायब हो चुके थे। शातिर चोर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर नेपाल भागने की फिराक में थे। लेकिन तभी आधी रात को एक फोन कॉल ने तीन राज्यों की पुलिस के होश उड़ा दिए।
आधी रात का वो खुफिया कॉल –
तेलंगाना के एक IPS अधिकारी ने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति को फोन पर सीक्रेट इनपुट दिया—“करोड़ों की ज्वेलरी लेकर चोर आपके रास्ते नेपाल भाग रहे हैं!” केस बेहद संवेदनशील था और वक्त बहुत कम।
खुद मैदान में उतरे कप्तान –
बिना एक पल गंवाए, एसएसपी अजय गणपति खुद आधी रात को SOG टीम के साथ रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर पर उतर गए। सन्नाटे को चीरती हुई पुलिस की गाड़ियां चारों तरफ फैल गईं और बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया। हर आने-जाने वाली गाड़ी की सघन तलाशी शुरू हुई।
तभी उत्तर प्रदेश की सीमा में बिलासपुर के पास एक संदिग्ध बस को रोका गया। पुलिस की पैनी नजरों ने बस में छिपे नेपाली मूल के तीन संदिग्धों को पहचान लिया।
जैसे ही उनके बैग खोले गए, पुलिस अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं—बैग के अंदर हैदराबाद से चोरी हुए करोड़ों रुपये के चमचमाते आभूषण भरे हुए थे। 3 राज्यों की पुलिस और परफेक्ट द एंडचोरों ने सोचा था कि वे बच निकलेंगे, लेकिन तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस के इस चक्रव्यूह ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। बस यूपी सीमा में होने के कारण रामपुर की बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर आभूषण जब्त कर लिए।
त्वरित पुलिसिंग (Quick Policing) के इस हैरतअंगेज ऑपरेशन ने एक ही रात में इस बड़ी मिस्ट्री को सुलझा दिया।

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





