उत्तराखंड: देवभूमि में बर्फबारी ने बढ़ाया ठंड का पारा, यहां हुआ स्कूलों में छुट्टी का ऐलान!

Uttarakhand News: राज्य में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ रही है, जिसको देखते हुए राजधानी देहरादून में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। देहरादून के विद्यालयों में शुक्रवार को कक्षा 1से 8 तक अवकाश की घोषणा करी गयी ।जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन पर जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा 21 दिसम्बर 2023 से आज तक लगभग 2108 जरूरतमंलोगों को गर्म कपड़े वितरित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा 21 दिसम्बर 2023 से आज तक लगभग 2108 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किये गए है, जिनमें महिला, पुरूष तथा बच्चे शामिल है।

जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि जिनके पास अतिरिक्त गर्म कपड़े हैं तथा उनका उपयोग नहीं कर रहे है वह स्मार्ट सिटी की बस में रखे बॉक्स में कपड़े भेंट कर सकते हैं यदि कोई टोल फ्री न0 पर 18001802525 पर कॉल करता है तो टीम घर पंहुचकर कपड़े एकत्रित करेगी तथा कलैक्शन सेन्टर से जरूरतमंदो को कपड़े वितरित किए जांएगें। इसके अतिरिक्त स्मार्ट सिटी द्वारा चलाई जा रही इलैक्ट्रिक बस या स्मार्ट सिटी के आफिस सात्विक टावर कौलागढ रोड में भी कपडे़ भेंट किए जा सकते हैं।

पर्यटक स्थल धनोल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। गुरुवार सुबह मसूरी की ऊँची पहाडियों पर भी हल्का हिमपात शुरू हो गया है, जबकि देहरादून में बारिश हो रही है। पर्यटक स्थल धनोल्टी में देर रात को बर्फबारी होने से किसानों के साथ ही होटल व्यवसायो व व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।