उत्तराखंड : यहां बेजुबान के साथ इतनी बेरहमी! पढ़िए पूरी खबर !

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र के टेड़ी बगिया स्थित चंदन नगर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक युवक ने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को बोरी में बांधकर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण बेजुबान जानवर के चारों पैर और कमर की हड्डी टूट गई।
दर्द से तड़पते कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
चंदन नगर निवासी राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने काफी समय से एक पालतू कुत्ता पाल रखा है, जिसकी देखभाल और भोजन की पूरी जिम्मेदारी वह स्वयं निभाते हैं। उनका आरोप है कि बुधवार देर रात करीब दो बजे पड़ोसी सुनील ने उनके पालतू कुत्ते को बोरी में बांधकर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। सुबह जब उन्होंने उसकी हालत देखी तो तत्काल 112 पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर कॉल करके इसकी जानकारी दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल कुत्ते को तत्काल पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उसके चारों पैर और कमर में गंभीर फ्रैक्चर हैं।

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





