Read reviews on https://crash-games.in/ and enjoy playing crash games.

उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दोनों उत्तराखंड में! कई महत्वपूर्ण कार्यों में करेंगे शिरकत!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,, राजयपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,डोईवाला के स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार विधायक मदन कौशिक सहित तमाम नेता व मंत्रियों व प्रशासनिक अधिकारियो ने स्वागत किया। राष्ट्रपति जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा देहरादून के लिए रवाना हुई। बता दें कि अपने तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू उत्तराखंड पहुंची है। राष्ट्रपति आज शाम देहरादून स्थित राष्ट्रपति भवन में करेंगी विश्राम।वहीं कल अपने जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में लेंगी जन्मदिन पर शुभकामनाएं व देहरादून राजपुर रोड स्थित शिव मंदिर में भी करेंगी दर्शन। इसके साथ ही राष्ट्रपति कई कार्यक्रमो में भी शिरकत करेंगी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में भी करेंगी प्रतिभाग। तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के बाद 21 जून को राष्ट्रपति दिल्ली के लिए होंगी रवाना।