उत्तराखंड: अब बेटे ही नहीं बेटियां भी बन रही है करोड़पति , जानिए कैसे

Uttarakhand News: पहले के जमाने में लौटरी के टिकट काफी प्रचलन में रहते थे। लेकिन अब इन टिकटों की जगह मोबाइल के कुछ ऐप्स ने ले ली है। ड्रीम 11 और माय सर्किल 11 जैसे ऐप आज के समय में लोगों को लखपति और करोड़पति बना रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की बल्ले हो रही है तो यहां उत्तराखंड के लोग भी ऐसे ऐप पर मोटी रकम जीतकर नाम कमा रहे हैं। अब बागेश्वर की प्रियंका परिहार ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बागेश्वर के उडलगांव की निवासी प्रियंका परिहार ने गुजरात टाइटंस और आरसीबी के मुकाबले में माय सर्किल 11 ऐप पर टीम बनाई थी। इस मुकाबले में प्रियंका द्वारा चुने खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें लीग में पहली रैंक हासिल हुई थी। जिसका नतीजा ये रहा कि प्रियंका परिहार ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। अब उन्हें जल्द ही टैक्स काटकर पैसे मिल जाएंगे।

गौरतलब है कि अधिकतर लड़कों द्वारा ही इस तरह के इनाम जीतने की खबरें आती हैं। लेकिन बहुत कम होता है कि लड़कियां भी ड्रीम 11 या माय सर्किल 11 ऐप की वजह से सुर्खियों में आएं। प्रियंका परिहार ने ऐसा कर के दिखाया है। इसे किस्मत कह लीजिए या खेल की समझ, लेकिन प्रिंयका ने लौटरी तो अब जीत ली है। बता दें कि वह वर्तमान में अपने मेजर पति अशोक परिहार के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रही हैं। प्रियंका के पिता कैलाश सिंह मेहता बागेश्वर में एक निजी स्कूल के संचालक है। प्रियंका का कहना है कि वह लीग में प्रथम आई और उन्होंने ये राशि जीती है। इस उपलब्धि से उनके परिजन काफी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *