उत्तराखंड: आस्था का नया रिकॉर्ड: 30 लाख पार पहुंचे चारधाम के श्रद्धालु!

Uk पॉजिटिव न्यूज: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि अब तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं, जो यात्रा के प्रति लोगों की आस्था और उत्साह को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा से होटल व्यवसाय, टैक्सी संचालकों, टूर गाइडों और स्थानीय व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया है कि रात्रि 10 बजे के बाद यात्रा मार्ग पर जहां भी यात्री पहुंचेंगे, उन्हें वहीं सुरक्षित स्थानों पर रोककर विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। यह निर्णय लगातार हो रहे भूस्खलन और मौसम के अचानक खराब होने की घटनाओं को देखते हुए लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर समितियों, प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





