Uttarakhand : 100 साल की डॉक्टर ने दान किए 3.4 करोड़ रुपये!

भुवनेश्वर। करीब 100 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. के. लक्ष्मी बाई ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपनी जीवनभर की जमा पूंजी 3.4 करोड़ रुपये एम्स भुवनेश्वर को दान कर दी। यह राशि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के कैंसर उपचार में खर्च की जाएगी।


अपने लंबे चिकित्सा जीवन के दौरान डॉ. लक्ष्मी बाई ने ऐसी कई महिलाओं को देखा, जो आर्थिक तंगी के कारण उचित इलाज नहीं करा पाती थीं। इन अनुभवों ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। इसी भावना से उन्होंने अपनी जमा पूंजी को बैंक में रखने के बजाय जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए समर्पित करने का फैसला किया।
डॉ. लक्ष्मी बाई का यह कदम न केवल चिकित्सा क्षेत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

ADVERTISEMENTS