Uttarakhand: विराट कोहली को 5 करोड़ देने का दावा!

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज के पहली बार दर्शन के लिए विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये दिए गए थे।
फलाहारी महाराज के मुताबिक, इस रकम में से 2 करोड़ रुपये बाबा के सेवादार के खाते से भेजे गए, जबकि 3 करोड़ रुपये कोहली के आवास पर नकद पहुंचाए गए थे। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद विराट कोहली संत प्रेमानंद महाराज के भक्त बन गए और दर्शन के लिए मिली रकम से कई गुना अधिक धनराशि आश्रम को वापस कर दी।
उन्होंने यह भी दावा किया कि अब विराट कोहली आश्रम के साधकों के भोजन की व्यवस्था भी संभालते हैं।
हालांकि, विराट कोहली की टीम पहले ही इन दावों को पूरी तरह झूठा और निराधार बता चुकी है। इसके बाद फलाहारी महाराज ने ट्रस्ट के खातों की जांच कराने और जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच होने पर पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी



यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





