Uttarakhand: यहाँ बस अड्डे पर युवाओं में मारपीट, वीडियो वायरल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल!

। जिला मुख्यालय पौड़ी में युवाओं के बीच मारपीट और हंगामे की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार देर शाम पुराने बस अड्डे पर कुछ युवाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।


इससे एक दिन पहले सोमवार को भी नए बस अड्डे के पास युवाओं के उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। लगातार दो दिनों में सामने आए इन वीडियो ने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, बीते एक सप्ताह में पौड़ी शहर में युवाओं के आपस में भिड़ने की चार से पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं में कहीं लात-घूंसे चलने की बात सामने आई तो कहीं युवाओं द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा किया गया।


चिंता की बात यह है कि कुछ घटनाएं ऐसे स्थानों पर हुईं, जहां पुलिस की नियमित आवाजाही रहती है और अधिकारियों का भी आना-जाना होता है। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं के इस तरह आपस में भिड़ने की घटनाओं से शहरवासियों में चिंता बनी हुई है।

L
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया है या नहीं और संबंधित युवाओं के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS