Uttarakhand: मिलावटखोर सावधान! CM धामी का कड़ा एक्शन प्लान!

देहरादून (25 अगस्त 2026): उत्तराखंड सरकार ने आगामी त्योहारों और चारधाम यात्रा के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान छेड़ने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलाधिकारियों (DMs) और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जनता की सेहत सर्वोपरि, कोताही बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “जहां से भी मिलावटखोरी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां तुरंत छापेमारी कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।” इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी चेताया है कि यदि इस अभियान में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।
त्योहारों और चारधाम यात्रा को लेकर सतर्कता
शासन स्तर पर यह फैसला रक्षाबंधन और उसके बाद शुरू होने वाले बड़े त्योहारों के सीजन को देखते हुए लिया गया है। इस दौरान मिठाई और अन्य खाद्य सामग्रियों की मांग अचानक बढ़ जाती है, जिसका फायदा उठाकर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसके अलावा, राज्य में चल रही चारधाम यात्रा के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद है। ऐसे में मिलावटखोरी न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सेहत के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है।
शासन और प्रशासन को इस संबंध में मुस्तैद रहने और नियमित रूप से खाद्य पदार्थों की सेंपलिंग करने की हिदायत दी गई है।

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





