उत्तराखंड: जाको राखे साइयाँ, मार सके न कोय”—हरिद्वार में सच साबित हुई कहावत!

Uk Positive News: हरिद्वार में एक बुजुर्ग महिला के गंगनहर में गिर जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला का संतुलन बिगड़ने के कारण वह गंगनहर के गहरे पानी में जा गिरी और करीब एक किलोमीटर तक बहती रही।


इसी दौरान एक युवक की नजर महिला पर पड़ी। युवक ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को बचाने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस ने महिला तक रस्सी पहुंचाई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


रेस्क्यू के बाद महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिस की तत्परता और सूचना देने वाले युवक अंकित की सराहना कर रहे हैं।


यह घटना समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई का एक उदाहरण बनकर सामने आई है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS