लालकुआं-बिंदुखत्ता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

लालकुआं/बिंदुखत्ता।
बीना जोशी के कार्यालय बिंदुखत्ता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल, महामंत्री प्रकाश कापड़ी तथा महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जया कर्नाटक के प्रथम बार लालकुआं-बिंदुखत्ता आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस विधायक को विजयी बनाने एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, शेखर जोशी, कुंदन सिंह मेहता, प्रमोद कॉलोनी, राजेंद्र खनवाल, मीना कपिल, रजनी, सरस्वती ऐरी, राधा दानू, ममता भट्ट, उर्मिला धामी, दीपा बिष्ट, चंपा चीलवाल, राधा आर्य, मंजू जोशी, किरन जोशी, आशु जोशी, रमेश जोशी, हंसी बहुगुणा, डॉ. ललित जोशी, पुष्पा तिवारी, पुष्पा जोशी, मुन्ना बिष्ट, त्रिलोक सिंह मंटू, विनोद बिष्ट, चन्दन बोरा, मीना बोरा, ममता, शीला पाण्डे, कमला पलड़िया, गीता जोशी, दीपा पाण्डे, मुन्नी देवी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





