उत्तराखंड: सफाई कर्मियों के लिए बड़ी राहत: मानदेय, नियमितीकरण पर आयोग सख्त!

यूके पॉजिटिव न्यूज: राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने हल्द्वानी नगर निगम समेत सभी निकायों में सफाई कर्मियों की समस्याओं की समीक्षा की। समय पर मानदेय, 10 साल पूरे कर चुके कर्मियों का नियमितीकरण, बढ़ते काम के हिसाब से नए पद, और आवास समस्या के तुरंत समाधान के आदेश दिए

2. कर्मियों की सुरक्षा व सुविधा: वर्दी, सुरक्षा उपकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान/गोल्डन कार्ड के लिए विशेष कैंप लगाने को कहा। मृतक आश्रित नियुक्ति और ACP लाभ समय पर देने के निर्देश

3. अन्य फैसले: वाल्मीकि बस्तियों में विकास व सामुदायिक भवन बनेंगे। नैनीताल में पुराने आवासों के किराए की जांच 15 दिन में पूरी करने को कहा। बिना कारण किसी सफाई कर्मी को न हटाने और शिक्षित कर्मियों को पदोन्नति देने की बात भी हुई

बैठक में विधायक सरिता आर्य, ADM सौरभ असवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे !

ADVERTISEMENTSAd