नागपुर: बेटी ने की शराबी पिता की हत्या!

Uttarakhand: महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एमआईडीसी (MIDC) थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने अपने 45 वर्षीय पिता की क्रिकेट बैट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस शिकायत के अनुसार, मृतक पिता शराब के नशे में अपनी ही बेटी के साथ गाली-गलौज कर रहा था और उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती नजदीकी बनाने (छेड़छाड़) की कोशिश की थी।


आत्मरक्षा में उठाया कदम
मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात के वक्त आरोपी पिता शराब के नशे में धुत्त होकर घर लौटा था। उसने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुर्व्यवहार और अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया। जब बेटी ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। इसी दौरान खुद को बचाने और विरोध दर्ज कराने के लिए नाबालिग ने पास ही रखे लकड़ी के क्रिकेट बैट से पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय एमआईडीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। चूंकि आरोपी एक नाबालिग लड़की है, इसलिए पुलिस जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (Juvenile Justice Act) और कानून के अन्य कड़े प्रावधानों के तहत मामले की गहराई से जांच कर रही

ADVERTISEMENTS