उत्तराखंड: भई वाह! देवभूमि कि इन महिलाओं को मिलेगा यह सम्मान, पढ़िए पूरी खबर।

Uttrakhand News: : आज प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रही है। सेना से लेकर खेल के मैदान तक बेटियों की प्रतिभा पूरा देश देख रहा है। अब वीरता और साहस दिखाने वाली उत्तराखंड की 10 नारियों को ‘नंदा देवी वीरता सम्मान’ से नवाजा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी आदिशा ने करवाया गौरवान्वित शामिल होंगी गणतंत्र दिवस की परेड में

यह सम्मान समारोह एक नवंबर को आयोजित किया जायेगा। बता दें कि श्री नंदादेवी राजजात पूर्व पीठिका समिति की ओर से हर साल अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। इस साल वीरता और साहस के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- उत्तराखण्ड के नंबर वन Tech Creater बने हल्दूचौड़ के दिग्विजय, साइबर सिक्योरिटी को लेकर जबरदस्त काम

चयन समिति की अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि 10 महिलाओं को नंदा देवी वीरता सम्मान से नवाजा जाएगा। चयनित हुई सभी महिलाओं को यूके पॉजिटिव न्यूज़ की ओर से हार्दिक बधाई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा बोनस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *