उत्तराखंड: देवभूमि का यह युवा सेना में बना लेफ्टिनेंट, दीजिए बधाई

Uttarakhand News: देवभूमि के लोगों में भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करने का जज्बा सबसे अलग है। इस जुनून का कोई भी सानी नहीं है। मूल रूप से पिथौरागढ़ के निवासी विनोद सिंह सामंत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। आपको जानकर गर्व होगा कि विनोद के पिता और दादा भी भारतीय सेना में रहकर देश सेवा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां महिलाओं के अंडरगारमेंटस के साथ किया गंदा काम, और फिर उन्हें फेंका घर के बाहर!

दिनेशपुर के मोतीपुर नंबर एक में रहने वाले विनोद सिंह सामंत को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। जिसके बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विनोद मूल रूप से पिथौरागढ़ स्थित नोलारा बांस के रहने वाले हैं। विनोद की पढ़ाई भटिंडा और देहरादून के डीआईटी से पूरी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- जल्द आपको लगने वाला है बिजली का झटका, बिजली की दरें बढ़ाने की तैयारी

डीआईटी से तकनीकी शिक्षा हासिल करने के बाद विनोद आईएमए का हिस्सा बने। अब उन्हें लेफ्टिनेंट बनने का मौका मिला है। इस उपलब्धि से उनके घर में खुशी की लहर है। आपको बता दें कि विनोद की प्रेरणा उनके दादाजी और पिता रहे। विनोद के पिता प्रताप सिंह सामंत भारतीय सेना में कप्तान रह चुके हैं। जबकि उनके दादा बहादुर सिंह सामंत सेना में सूबेदार मेजर रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *