उत्तराखंड: पहाड़ में रणवीर और दीपिका को देख उनके फैंस का उमड़ा सैलाब

अल्मोड़ा – बॉलीवुड की सुपरस्टार जोड़ी में शुमार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहाड़ में लोगों से घिर गए। करीब 10 मिनट तक वह गाड़ी में ही रहे। इसके बाद वह देहरादून को लौट गए।

दोनों इन दिनों अल्मोड़ा जिले के बिनसर में आये थे। यहां एक रिजार्ट में ठहरे। बॉलीवुड की इस प्रसिद्ध जोड़ी ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बिनसर में ही मनाई। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका शनिवार को यहां आये। आज वह बिनसर से कसार देवी के खेल मैदान में पहुंचे। यहां पर उनके पहुंचने की जानकारी मिलने पर लोग एकत्रित हो गए। जैसे ही वह दोनों गाड़ी से आये करीब 10 मिनट तक लोगों ने उनको घेर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: यहां पत्थरबाजी करने वाले 5 उपद्रवी गिरफ्तार!

लोग सेल्फी लेने के लिए उनसे कहने लगे। लेकिन लोगों को निराशा हाथ लगी। बस एक फायर कर्मी सेल्फी लेने में कामयाब रहा। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से देहरादून को रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *