उत्तराखंड: चाय के साथ MS धोनी की फोटो को पत्नी साक्षी ने किया पोस्ट, पहाड़ के जुबिन नौटियाल ने कर दिया गजब का कमेंट…

UTTARAKHAND NEWS- भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान टी20 वर्ल्ड कप 2021 में मेंटोरशिप के बाद अपने घर लौट चुके हैं। वे इस वक्त अपनी पत्नी साक्षी और परिवार के साथ रांची में मौजूद हैं। इसी बीच उनकी एक फोटो सामने आई है जिसमें वे चाय पीते नजर आ रहे हैं और उनके कंधे पर है एक रंग-बिरंगा तोता। ये पोस्ट शेयर किया है उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बढ़ सकता है ठंड का प्रकोप! जानिए कैसा रहेगा राज्य में मौसम!

MS DHONI पेट्स और ग्रीनरी के काफी शौकीन हैं। इससे पहले भी उनकी तोते और डॉग्स के साथ तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं जहां उन्हें उनके घर के गार्डेन में देखा गया था। धोनी की ये फोटो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि,’माही और उनका Honey #chaidates (चाय-डेट) ।’

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां पहाड़ में हुआ अजब गजब कारनामा, जिसका कर दिया पूरा क्रियाकर्म, 24 साल बाद अचानक जिंदा लौट आया, अब दुबारा नामकरण की तैयारी

इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए। क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीथल और सीएसके फैंस के ऑफिशियल पेज ने इस फोटो को लाइक कर प्यार भरे इमोजी शेयर किए। वहीं बॉलीवुड के गायक जुबिन नौटियाल ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने अपने कमेंट में चाय लिखकर इमोजी शेयर किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -यहां हुआ दर्दनाक हादसा, स्कूटी में आग लगने से युवती की जलकर दर्दनाक मौत

सोशल मीडिया पर ये फोटो आते ही वायरल हो गई। कई एमएसडी फैंस ने भी इस पर जमकर कमेंट किए। धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं इसलिए फैंस को उनके पोस्ट का इंतजार रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *