उत्तराखंड: यहां गुलदार की दहशत से लोगों में खौफ !

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुलदार का कहर–घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।गुलदार द्वारा बच्चे को उठाए जाने की घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया

घटनास्थल पर एसडीएम रुद्रप्रयाग, एसडीओ वन विभाग, डीडीएमओ और जिला सूचना अधिकारी खुद मौजूद हैं और पल-पल की जानकारी ली जा रही है।फिलहाल, सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और पूरे इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।प्रशासन ने लोगों से घर से बाहर न निकलने और बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है।घटना के बाद से टीमें लगातार ढूंढ खोज में जुटी हैं। अभी तक बच्चे के कपड़े मिले हैं, जबकि कई जगह पत्थरों में खून के कतरों की तस्वीरें सामने आई हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है।