Uttarakhand: नैनीताल में इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा, पढ़िए पूरी खबर!

Uk positive news: नैनीताल को सड़क विकास के मोर्चे पर एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने जनपद में यातायात व्यवस्था को सुधारने और पर्यटन को और सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है।


केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री Ajay Tamta ने जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य नैनीताल क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और सड़कों को अधिक सुरक्षित व सुगम बनाना है।


काशीपुर–रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-309) के 1 से 28 किलोमीटर हिस्से में सड़क सुधार कार्य के लिए ₹16.81 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। लंबे समय से खराब सड़क और गड्ढों के कारण यात्रियों व पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे अब दूर किया जाएगा।
इसी तरह काठगोदाम–नैनीताल मार्ग (NH-109) के गुलाबघाटी क्षेत्र में संकरी सड़क के कारण लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए ₹61 करोड़ की लागत से सड़क को 2-लेन चौड़ा करने और स्लोप प्रोटेक्शन कार्य को मंजूरी दी गई है।


काठगोदाम स्थित कलसिया पुल पर 2-लेन कम्पोजिट ब्रिज निर्माण के लिए ₹6.61 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं और कार्य शुरू भी हो चुका है। इससे भारी वाहनों की आवाजाही आसान होगी और ट्रैफिक दबाव कम होगा।


वहीं रानीबाग क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अंडरपास निर्माण की योजना तैयार की गई है। यह अंडरपास बनने के बाद यातायात दो हिस्सों में विभाजित हो जाएगा, जिससे काठगोदाम, नैनीताल और भीमताल जाने वाले मार्ग अधिक सुचारु हो जाएंगे। इसकी डीपीआर ₹17.04 करोड़ की तैयार हो चुकी है और जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
इन सभी योजनाओं के पूरा होने के बाद नैनीताल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक तेज, सुरक्षित और जाम मुक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd