Uttarakhand : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खुशखबरी, तय हुई बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि!

उत्तराखंड न्यूज: 22 अप्रैल को वृष लग्न में खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट,महाशिवरात्रि पर शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ में हुई घोषणा।
इस बार टी गंगाधर लिंग को मिली बाबा केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी
आज उत्तराखंड के चारों धामों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा की गई है। 22 अप्रैल को वृष लग्न में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ हेतु खोले जाएंगे। बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा हुई।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां चल रही है। इसी क्रम में चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि भी घोषणा भी लग्न अनुसार की जा रही है। आज महाशिवात्रि के पर्व पर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर,ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा की गई। बाबा केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने तिथि की घोषणा की। इस साल 22 अप्रैल (बुधवार) सुबह आठ बजे वृष लग्न में भगवान केदारनाथ के कपाट खोले जाएंगे।

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





