उत्तराखंड- डांसप्लस 6 में नजर आएगी देव भूमि की बेटी, पहाड़ में खुशी की लहर

Chakhutiya News- इस साल देवभूमि की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। खेल केे मैदान से लेकर सेना तक, देवभूमि की बेटियों का दबदबा रहा। अब एक और बेटी मायानगरी में अपनी डांस की प्रतिभा दिखाने को तैयार है। स्टार प्लस के शो डांस प्लस के लिए चौखुटिया निवासी रूचिका नेगी का चयन हुआ है। इस शो में उत्तराखंड से वह एक मात्र प्रतियोगी है। बेटी रूचिका के डांस शो में चयन के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- (बड़ी खबर) नैनीताल में ऐसे बनेगा पैराग्लाइडिंग का हब

मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में ग्राम पंचायत धनस्यारी निवासी रूचिका नेगी का चयन देश के नंबर वन डांस शो डांस प्लस में हुआ है। इस शो के लिए पांच राउंड पार करने के बाद रूचिता का चयन हुआ है। बेटी के चयन के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। रूचिका अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -शिक्षकों ने अतिरिक्त कार्य छोड़ने का किया ऐलान

पिता संजय नेगी बताते है कि बेटी रूचिका केे हुनर को देखते हुए आर्थिक तंगी के बावजूद अपनी दुकान बंद कर करीब दो साल पहले वह परिवार सहित मुंबई चले गये। जहां वह डिलेवरी ब्वाय की नौकरी कर अपना परिवार पाल रहे है। बेटी के खातिर उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया है। रूचिका ने मात्र 11 साल की उम्र में डांस शो डांस प्लस में चयनित होकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी में आज से मिस्टर एंड मिस सिटी 2023 प्रतियोगिता शुरू

रूचिका अपने साथियों के साथ दिन रात डांस की मेहनत करती है। यू-ट्यूब पर उसका रूचिका द डांसिंग स्टार चैनल भी है। इस चैनल में तमाम डांस शो देखे जा सकते हैं। संजय नेगी के तीन बच्चे है। आर्थिक तंगी के बावजूद वे बेटी के सपने को साकार करने के लिए मुंबई चले आए हैं। बेटी के चयन से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *