उत्तराखंड: कांग्रेस ने भू- कानून में कमियां निकालना शुरू कर दी, पढ़िए पूरी खबर!

प्रदेश में धामी सरकार के द्वारा बजट सत्र के दौरान भू कानून लाकर पारित कराया गया। वहीं अब कांग्रेस ने भू कानून में कमियां निकालनी शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से भू कानून के नाम पर राज्य के लोगों के साथ धोखा करार दिया है।उन्होंने कहा कि इस भू कानून में राज्य के सौ नगर निकायों के साथ ही दो ऐसे जिलों को बाहर रखा गया है, जो की प्रदेश की जनता के साथ छलावा है। कहा कि इन निकायों और दो जिलों में भी जमीन की खरीद के लिए नियम शर्तें होनी चाहिए, तभी यह सख्त भू कानून माना जाएगा।
भू कानून को लेकर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि सरकार आखिर यह कानून किसके लिए लेकर आई जब 100 से अधिक नगर निकाय और दो जिले इससे बाहर रखे गए हैं,तो अब प्रदेश का कौन सा भूभाग बचा है जो इसके दायरे में आएगा इसके अलावा भाजपा ने ही तिवारी सरकार के पिछले भू कानून को रद्द करके अपने चेहरे को फायदा पहुंचाया और प्रदेश की बेस कीमती भूमि को खुर्द बुर्द किया ,, एक बार फिर भाजपा प्रदेश वासियों के आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है और यह प्रदेश की जनता के साथ एक छलावा है।