उत्तराखंड :हल्द्वानी-पंतनगर-पिथौरागढ़ हेली सेवा के लिए यात्री कर रहे एडवांस बुकिंग, ये होगा किराया

Uttarakhand News : उत्तराखंड में गत आठ अक्तूबर से शुरू देहरादून- हल्द्वानी – पंतनगर- पिथौरागढ़ सेवा को यात्रियों का शानदार रुझान मिला है। किराया ज्यादा होने के बावजूद सेवा फुल चल रही है, साथ ही आगे की बुकिंग भी आ रही हैं। विभाग इस रूट पर किराए में और राहत देने पर विचार कर रहा है। बीते सप्ताह को उड़ान योजना के तहत देहरादून से वाया हल्द्वानी, पंतनगर होते हुए पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुरू हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी पहुंचे नगर निगम श्रीनगर!

इस रूट पूर्व में संचालित विमान सेवा के मुकाबले हेली सेवा का किराया करीब चार गुना महंगा पड़ रहा है, इस कारण शुरुआत में सेवा के लिए यात्री मिलने पर संदेश जताया जा रहा था। लेकिन सेवा के शुरुआती दिन उत्साह जनक रहे हैं। फिलहाल किसी भी दिन सीट खाली होने की समस्या पेश नहीं आई है। सीधे पिथौरागढ़ के साथ ही हल्द्वानी- पंतनगर के लिए भी यात्री आसानी से मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आया मानसून झूम के!

इस रूट पर हेली सेवा में पांच सीट उपलब्ध हैं, अगले महीने तक एक सीट और बढ़ने की उम्मीद है। इधर, सहस्रधारा से चिन्यालीसौड़, गौचर के लिए शुरू सेवा में सात सीट उपलब्ध हैं। इस सेवा का लाभ चारधाम जाने वाले यात्री भी ले रहे हैं। अभी दोनों जगह सेवा नियमित चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भई वाह! इस अफसर का जवाब नहीं, 2 नही 4 नही दिलवाए पूरे 42 लाख वापस!

किराया प्रति सीट (एक तरफ)
देहरादून से पिथौरागढ़ – 7999
देहरादून से हल्द्वानी – 5967
देहरादून से पंतनगर – 5967
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ – 4865

पिथौरागढ़ हेली सेवा के लिए पवनहंस के पास एडवांस बुकिंग चल रही हैं। हल्द्वानी, पंतनगर के लिए भी उम्मीद के मुताबिक सवारियां मिल रही हैं। कोशिश की जा रही है कि पिथौरागढ़ के लिए किराए में थोड़ा और राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *