उत्तराखंड: चारों तरफ “द पहाड़ी सलून” का छाया जलवा! पेश किया स्वरोजगार का ऐसा उदाहरण।

नैनीताल: पलायन हमारे प्रदेश का सबसे बड़ा चर्चा का विषय है और यही सबसे बड़ी समस्या भी है। पहाड़ों में कम सुविधाएं होने के कारण युवा बड़े महानगरों की तरफ पलायन करने में ज्यादा रुचि रखते हैं। मगर ऐसे में कुछ युवा ऐसे भी हैं जो पलायन पर चोट कर आत्मनिर्भरता का संदेश दे रहे हैं। इस बार बेतालघाट में पंकज टम्टा ने पहाड़ी सलून खोला है। जिसे सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अगले 7 दिन भीषण गर्मी के हैं आसार ! हीट वेव से बढ़ सकती है मुश्किलें!

बता दें कि नैनीताल के बेतालघाट तहसील के चड्यूला गांव के पंकज टम्टा ने स्वरोजगार का जरिया खोज निकाला है। बीते साल बेतालघाट मुख्य बाजार में पंकज ने द पहाड़ी सलून नाम से एक सलून खोला है। तब से अब तक पंकज के इस आइडिया और यह सोच ने लोगों को काफी प्रेरित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका ! आ गयी भर्ती , वह भी 391 पदों पर!

पंकज बताते हैं कि वह पहले रुद्रपुर में नौकरी करते थे। मगर कोरोना काल में लगे लॉकडाउन की वजह से उन्होंने घर आने का फैसला किया। तभी उन्हें आइडिया आया कि क्यों ना वह खुद से एक काम की शुरुआत करें। इसके बाद पंकज ने ऐसा ही किया उन्होंने द पहाड़ी सलून नाम से एक दुकान खोल ली। जो आज क्षेत्र के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हो गई है। खास बात यह है कि पंकज की यह पहल पलायन पर बड़ा प्रहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *