उत्तराखंड- बीके सामंत के इस गीत ने मचाई धूम, थल की बजारा Song भी 5 करोड़ व्यूज के पास

Uttarakhand News-उत्तराखंड के लोकगायक बीके सामंत B. K. Samant हमेशा ही पहाड़ की पीड़ा को अपने गीतों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम करते है। लोकगायिकी में आने के बाद बीके सामंत ने उत्तराखंड के संगीत को एक नया मुकाम दिया। अपने गीत मेरो पहाड़, तू ऐ जा ओ पहाड़ से जहां उन्होंने पहाड़ की खूबसूरती और पलायन के दर्द को बंया किया वहीं। थल की बजारा जैसे सुपरहिट गीत से उत्तराखंड के संगीत प्रेमियिों को खूब थिरकाने का काम किया। काफी कम समय में बीके सामंत B. K. Samant जैसे लोकगायक ने उत्तराखंड के संगीत जगत में अपनी आवाज से जो अमिट छाप छोड़ी है वह उत्तराखंड संगीत के इतिहास में बन गया है।

जल्द रिलीज होगा ओ बांज झुर्पराली बांज गीत
खास बातचीत में लोकगायक बीके सामंत B. K. Samant ने कहा कि जल्द उनके गीत ओ बांज झुर्पराली बांज को वीडियो गीत रिलीज होने जा रहा है। इससे पहले उनके बिन्दुली गीत को लोगों ने खूब प्यार दिया। लोगों ने इस गीत की जमकर तारीफ की। वैसे भी लोकगायक बीके सामंत B. K. Samant बेस्ट क्वालिटी का गीत लाने में माहिर है। इससे पहले उनके गीत यो मेरो पहाड़, थल की बजारा, तू ऐ जाओ पहाड़, सात जनम सात वचन, पंचेश्वर बांध, देवताओं को थान जैसे गीतों से लोगों को दिलों पर राज कर चुके है।

YouTube player

लोकगायिका में बड़े मुकाम पर पहुंचे सामंत
लोकगायक बीके सामंत B. K. Samant ने बताया कि उनका उद्देश्य पहाड़ की संस्कृति को बचाने का है। जिसे वह बखूबी निभा रहे है। जिस तरह से बीके सामंत B. K. Samant अपने गीतों के माध्यम से लोगों के दिलों पर राज करते है। वाकई में यह एक लोकगायक के लिए बड़ी बात है। वैसे भी पहाड़ में लोकगायक बीके सामंत B. K. Samant जैसे गायक काफी कम है जो खुद अपना गाना लिखने के साथ ही म्यूजिक भी खुद ही तैयार करते है। उत्तराखंड के सुर सम्राट गोपाल बाबू गोस्वामी जी के बाद जिसे लोकगायक ने युवाओं और बुर्जुगों के दिलों पर अपनी जगह बनाई है। वह नाम सिर्फ बीके सामंत का है।

पांच करोड़ पहुंचा थल की बजारा (Thal Ki Bazar)
लोकगायक बीके सामंतB. K. Samant का गीत थल की बजारा पांच करोड़ पहुंचने में सिर्फ चंद कदम दूर है। यह पहला गीत है जो पांच करोड़ की लिस्ट में शामिल होने जा रहा है। इससे पहले थल की बजारा पहला गीत बना था जो कुमाऊं में पहला करोड़पति बना था। अब पांच करोड़ व्यूज पाने गीत की श्रेणी में शािमल हो जायेगा। बीके सामंत B. K. Samant ऐसे अकेले गायक है जिनके गीतों में करोड़ों व्यूज है। वह लगातार अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बचाने का प्रयास कर रहे है जिसमें वह काफी हद तक सफल साबित हुए है।

YouTube player
ADVERTISEMENTSAd