खोजने से भी नही मिलती सफेद बुलबुल, पहाड़ के इस इलाके में मिली , जानिए इसके बारे में

उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य न सिर्फ इंसान की मन की शांति के लिए प्रख्यात है बल्कि यहां विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी और जैव विविधता है, पौराणिक काल से विराजमान है खासकर विभिन्न प्रकार की पक्षी की प्रजाति के लिए यह पहाड़ का इलाका बेहद सुखद माना जाता है। इसीलिए यहां कॉर्बेट टाइगर रिजर्व जैसे पार्क मौजूद है। इस बार फिर से एक सुकून देने वाली खबर आई है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाल ही में सफेद मोर मिलने के बाद अब पहली बार दुर्लभ सफेद बुलबुल पक्षी देखने को मिला है।White-cheeked bulbul

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking -यहां यात्रियों से भरी बोलेरो काली नदी में गिरी 6 लोगो की मौत

बताया जा रहा है कि कॉर्बेट के डेला जोन में यह दुर्लभ बुलबुल देखी गई है कॉर्बेट के ही गाइड सचिन सिंह ने इस सफेद बुलबुल की सुंदर तस्वीर अपने कैमरे में कैद की। कॉर्बेट के अधिकारियों का मानना है, कॉर्बेट में हिमालयन व रेड-वेटेड दो तरह की रंगीन बुलबुल काफ़ी पाई जाती है। और जो सफेद बुलबुल मिली है यह हिमालयन प्रजाति की है और पहली बार यहां रिपोर्ट हुई है। लिहाजा उस इलाके में सफेद बुलबुल का अध्ययन कराया जाएगा।White-cheeked bulbul

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम अपडेट: जानिए कैसा रहेगा इन जनपदों में मौसम का हाल?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *