उत्तराखंड: विजय दिवस के अवसर पे सीएम ने, शहीद वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि!

उत्तराखंड न्यूज: विजय दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान का जीवंत प्रतीक है।

वर्ष 1971 में भारतीय सेना के अदम्य साहस के आगे 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण भारत की ऐतिहासिक विजय का प्रमाण है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए प्रभावी नीतियां लागू कर रही है। वीरता पदक एवं सैनिक सम्मान प्राप्त करने वाले सैनिकों के लिए अनुदान राशि में वृद्धि के साथ-साथ शहीद एवं पूर्व सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता भी बढ़ाई गई है।राज्य सरकार सैनिक सम्मान, स्वाभिमान और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सशक्त कर रही है।