उत्तराखंड़- पहाड़ के इस युवा खिलाड़ी को एम एस धोनी दे रहे टिप्स, देवभूमि के युवाओं का आईपीएल में जलवा

हल्द्वानी: इंडियन प्रीमियर लीग के लीग मुकाबले खेले जा रहे हैं। ताज्जुब की बात यह है कि इस बार 2 चैंपियन टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai indians and Chennai Super kings) पहले ही दौर से बाहर हो गई हैं। लेकिन हल्द्वानी और उत्तराखंड वासियों के लिए आईपीएल से एक अच्छी खबर आई है। हल्द्वानी के आर्यन जुयाल (Haldwani aryan juyal mumbai indians) को अब महेंद्र सिंह धोनी से क्रिकेट के टिप्स मिले हैं। जिसका फोटो सीएसके ने सोशल।मीडिया पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मेडिकल फैकल्टी के इन पदों पर होगी भर्ती

गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians beat Csk) को 5 विकेट से हरा दिया। हालांकि इस मुकाबले में हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल को मुंबई इंडियंस की टीम से खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन फिर भी उत्तराखंड के लोगों को जश्न मनाने का एक मौका मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल – माल रोड पर दिखे ‘माही’, धोनी के साथ सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के हर मैच के बाद विपक्षी टीम के कई खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात करने आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी सभी खिलाड़ियों को टिप्स देते हैं। इस बार एम एस धोनी ने हल्द्वानी के लड़के आर्यन जुयाल (MS Dhoni tips to aryan juyal) को भी क्रिकेट की बारीकियां सिखाई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इसका एक फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जोकि खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इस बार नीलामी में मुंबई इंडियंस ने आर्यन को 20 लाख रुपए में खरीदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *