हल्द्वानी -(बधाई) हल्दुचौड़ के प्रकाश उपाध्याय ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, मिला यह सम्मान

हल्द्वानी- लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, में अपना नाम दर्ज करा चुके आर्टिस्ट प्रकाश उपाध्याय को प्रसिद्ध आनंद आर्ट मिशन संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है। प्रकाश उपाध्याय हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। मूल रूप से हल्दुचौड़ के रहने वाले प्रकाश उपाध्याय शानदार आर्टिस्ट हैं जिनके द्वारा कई बार क्षेत्र शहर और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- भारी बारिश के चलते इस जिले में कल भी छुट्टी के निर्देश

प्राप्त समाचार के अनुसार अब तक तीन लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ-साथ 7 व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराने वाले प्रकाश उपाध्याय को चतुर्थ भारतीय समसामयिक चित्रकला प्रदर्शनी 2023 के लिए आनंद आर्ट मिशन सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। खबर पहाड़ से बात करते हुए आर्टिस्ट्स प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि चतुर्थ भारतीय समसामयिकी चित्रकला प्रदर्शनी 2023 का शुभारंभ आनंद आर्ट मिशन के तत्वाधान में हरिद्वार में हो रहा है, जिनमें उनकी पेंटिंग भी प्रदर्शित की जाएगी यह प्रदर्शनी 4 अप्रैल तक चलेगी। इस संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त चित्रकार श्री अशोक कुमार और पद्मश्री डॉ यशोधर मठपाल द्वारा उत्कृष्ट कलाकृति के लिए यह सम्मान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *