उत्तराखंड: देहरादून में बेखौफ अपराधी, मॉल के बाहर युवक को मारी गोली!

Uk positive news: देहरादून सिल्वर सिटी मॉल की पार्किंग में गोली मारी गई हैरानी की बात यह है कि यह घटनास्थल देहरादून के पुलिस अधीक्षक के सरकारी आवास से चंद कदम की दूरी पर मौजूद है बताया जा रहा है कि हमलावर तीन से चार लोग थे। मृतक जिम से बाहर निकल रहा था तब उसको गोली मारी गई बताया जा रहा है कि मृतक स्टोन क्रेशर का मालिक है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। गोलीकांड का मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजपुर रोड सिल्वर सिटी में जिम से बाहर निकलते हुए दो बदमाशों में युवक को गोली मारी
दरअसल राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। व्यक्ति जिम से बाहर निकल रहा था। तभी दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस फायरिंग में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह से हुई है। बता दें कि बदमाशों ने तीन फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





