उत्तराखंड:: राज्य स्तरीय कला उत्सव नृत्य प्रतियोगिता में बागेश्वर की रिया नगरकोटी का प्रथम स्थान

Uttrakhand News : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत राज्य स्तरीय कला उत्सव(Kala Utsav) का भव्य आयोजन किया गया लेकिन इस बार यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई इसमें शास्त्रीय गायन और पारंपरिक वादन के साथ ही नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

बता दें कि इसी कला उत्सव के अंतर्गत नृत्य प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले की आनंदी अकैडमी की दसवीं की स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल किया था। रिया बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का शौक था और इसके लिए उन्होंने कुछ समय तक डांस क्लासेज भी ज्वाइन की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज बागेश्वर में राज्य स्तरीय कला उत्सव 2021 का आयोजन संपन्न किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली रिया नगरकोटी पुत्री है विक्रम सिंह नगरकोटी राज्य में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी निरंतर प्रतिभा करती रहती हैं और उत्तराखंड लोक संस्कृति को हमेशा बढ़ावा देती हैं। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर रिया को प्रमाण पत्र दिया गया।