उत्तराखंड: अब जन्मदिन मनाइए मडुवे के केक के साथ

Uttarakhand News : पहाड़ और पहाड़ी उत्पादों की बात ही अलग है। इनके स्वाद, पौष्टिकता का कोई सानी नहीं है। ठीक इसी तरह देवभूमि के युवाओं के आइडिया का भी किसी से मुकाबला नहीं है। पहाड़ी उत्पादों को बाजार देने के लिए लोग क्या क्या तरीके नहीं निकाल रहे हैं। अब आप खुद सोचिए क्या आपने कभी मंडुए का केक खाया है। अधिकतर लोगों ने नहीं खाया होगा। लेकिन हल्द्वानी में मंडुए से केक (Haldwani mandua cake) बनाया जा रहा है। जी हां, हल्द्वानी निवासी उमेश बिष्ट (Haldwani Umesh Bisht) अब लोगों के जन्मदिन पर मंडुए का स्वाद परोस रहे हैं।

दरअसल हल्द्वानी के उमेश बिष्ट गैस गोदाम रोड (Gas godam road Haldwani) पर इंप्रेशन नामक एक बेकरी (Impression bakery) संचालित करते हैं। हल्द्वानी में पले बढ़े उमेश बिष्ट का निवास स्थान लामाचौड़ में है। उन्होंने आम्रपाली कॉलेज (Amrapali college) से एचएम की पढ़ाई की है। उमेश बिष्ट का ड्रीम प्रोजेक्ट यानी उनकी बेकरी की शुरुआत कोरोना की पहली लहर के समय हुई थी। उमेश बिष्ट (Umesh Bisht Idea) को महानगरों में काम करने का लंबा अनुभव है। उमेश बताते हैं कि कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई, बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों में काम किया है। लेकिन कोरोना ने वहां से वापस घर आने को मजबूर किया।

अब अपना कुछ करने का टारगेट मन में लिए उमेश बिष्ट को ये पता था कि हल्द्वानी शहर में कई सारी बेकरी (Haldwani bakery) पहले से हैं। ऐसे में उन्होंने पहाड़ को याद किया। उमेश बिष्ट ने पहाड़ी उत्पादों को आगे बढ़ाने के मकसद से मंडुए को बेकरी के प्रोडक्ट में तब्दील करने का प्लान बनाया। बता दें कि इंप्रेशन बेकरी (Impression bakery) का सबसे खास प्रोडक्ट मंडुए का केक (Mandua cake) है। उमेश बिष्ट कई अन्य युवाओं की तरह पहाड़ के उत्पादों को आगे बढ़ाने की जरूरत को भली भांति समझते हैं। इसी कारण से उन्होंने अपनी बेकरी में मंडुए का केक बनाना शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(Good News) स्नेह राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंग्लैंड दौरे पर रचा था इतिहास

ऐसे में अब हल्द्वानी की ये बेकरी लोगों की पसंद बनती जा रही है। एक तरफ जहां लोग स्वादिष्ट और पौष्टिक मंडुए का केक खाकर आनंद ले रहे हैं। तो वहीं मंडुए जैसे पहाड़ी उत्पादों को शहरों की बाजारों में आने का रास्ता मिल रहा है। उमेश बिष्ट का कहना है कि युवाओं को ही पहाड़ के लिए आगे आना होगा। पहाड़ी उत्पाद जैसे मंडुए को मार्केट देने के लिए ऐसे अभिनव प्रयासों की जरूरत है। उमेश बिष्ट ने बताया कि मंडुए के केक का ऑर्डर आप 9368309210, 9634495783 पर कॉल कर दे सकते है। ।