उत्तराखंड : गौरव बिष्ट ने हाई स्कूल की परीक्षा में 92.4% लॉकर किया हल्द्वानी का नाम रोशन, दीजिये बधाई

Haldwani News: एक व्यक्ति की सफलता के पीछे कई सारे लोगों का हाथ होता है। जब कभी भी किसी परीक्षा के परिणाम जारी होते हैं तो ना जाने कितनी ही अद्भुत कहानियां सामने आती हैं। बीते दिन उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होने के बाद से भी कुछ ऐसा ही माहौल बना हुआ है। हल्द्वानी को गौरवान्वित करने का काम बरेली रोड निवासी गौरव बिष्ट ने किया है। हाईस्कूल में 92.4 फीसदी अंक लाने वाले गौरव के पिता इस दुनिया में नहीं हैं और उसकी माता भोजनमाता हैं।

बता दें कि हल्द्वानी के शिशु भारती विद्या मंदिर में पढ़ने वाले गौरव बिष्ट ने हाईस्कूल बोर्ड में 500 में से 462 अंक हासिल किए हैं। गौरव को गणित में सर्वाधिक 97 अंक मिले हैं। इसके अलावा उसने हिंदी में 94, संस्कृत में 88, विज्ञान में 95, सोशल साइंस में 88 और अंग्रेजी में 85 अंक प्राप्त किए हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने स्कूल में टॉप मारा है।

गौरव ने अपने बचपन में ही पिता वीरेंद्र बिष्ट को खो दिया था। उसके बाद से माता आशा बिष्ट ने ही घर की जिम्मेदारी संभाली और स्कूलों में भोजनमाता बन गईं। वह फिलहाल गौजाजाली स्कूल में भोजनमाता हैं। इसके अलाव अन्य स्कूलों में भी काम करती हैं। गौरव का भाई अमित बिष्ट पॉलिटेक्निक का छात्र है। यह पहली बार नहीं है जब गौरव ने अपने परिवार का नाम रौशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) मेडिकल कॉलेज की पीजी की छात्रा हर्षी ने बढ़ाया मान, मिला प्रथम पुरस्कार

गौरव दो बार नवोदय विद्यालय की परीक्षा को पास कर चुका है। इस उपलब्धि से गौरव ने अपनी माता, अपने परिवार और अपने दिवंगत पिता का नाम रौशन किया है। उसके जानने वाले इस सफलता से काफी खुश हैं। गौरव का कहना है कि अब उसे आगे और भी मेहनत करनी है। वहीं गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय मां व गुरुजनों को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल – (बड़ी खबर) राष्ट्रीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे शिक्षक

यूके पॉजिटिव न्यूज़ की ओर से गौरव और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई ।