उत्तराखंड: देवभूमि के महेश पर सबको है नाज, सेना में बने अधिकारी !

Uttarakhand News:आज देवभूमि के युवा हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना कर सफलता हासिल कर रहे हैं और अपने परिजनों के साथ साथ देवभूमि का सिर भी गर्व से ऊंचा कर रहे हैं इसी क्रम में आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं देवभूमि के एक और सफल युवा से आज हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड देवभूमि के होनहार महेश कोठारी की।

महेश कोठारी मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा विकासखंड के हरम ग्राम के रहने वाले हैं। विगत 26 नवंबर को महेश भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं।

महेश की इस उपलब्धि से जहां उनके परिजनों में खुशी का माहौल है वहीं उनके क्षेत्र में भी खुशियां छाई हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी की अध्यक्षता में लिए गए यह अहम फैसले, कैबिनेट की बैठक हुई खत्म !

यूके पॉजिटिव न्यूज़ की ओर से महेश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।