उत्तराखंड: गढ़वाल विश्वविद्यालय के 5 छात्रों ने ढूंढ निकाला क्षुद्र ग्रह, NASA से दिखाई हरी झंडी, दीजिए बधाई

Uttarakhand News : उत्तराखंड के युवाओं के नाम एक और कामयाबी लगी है। श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के विश्वविद्यालय के 5 छात्रों द्वारा खोजें गए क्षुद्रग्रह की रिपोर्ट को नासा ने स्वीकृति दी है। जानकारी के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय खोज कार्यक्रम के तहत नासा के सहयोग से इस शोध परियोजना के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय के 5 छात्रों ने हवाई विश्वविद्यालय अमेरिका के पेन स्टार्स टेलीस्कोप की मदद ली।

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग ले भौतिक विज्ञानी डॉ आलोक सागर गौतम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शोध छात्र संजीव कुमार, महावीर प्रसाद, करण सिंह, शिवानी और प्रवीण कुमार का चयन हुआ था। सभी ने पेन स्टार्स टेलीस्कोप से प्राप्त खगोलीय डेटा के आधार पर उनके निर्देशन में पृथ्वी के पास स्थित नियर अर्थ ऑब्जेक्ट और मंगल एवं बृहस्पति ग्रह के मध्य स्थित शुद्र ग्रहों की खोज की।

छात्रों ने 1 महीने तक लगातार शोध कार्य किया। इसके बाद चार क्षुद्र ग्रहों की रिपोर्ट नासा को भेजी और उनमें से एक रिपोर्ट नासा ने प्रारंभिक खोज के रूप में स्वीकार कर ली है। डॉ गौतम के अनुसार एस्ट्रॉयड सर्च कैंपेन में गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के छात्रों का चयन होना गौरव की बात है।अंतर्राष्ट्रीय खगोल संघ की ओर से डॉ गौतम एवं शोध छात्रों को प्रशस्ति पत्र दिया गया है।