उत्तराखंड- पहाड़ की इस बेटी ने फतह की यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी, CM ने भी दी बधाई

Uttarakhand News- देवभूमि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है खासकर देवभूमि के बेटे और बेटियां दिन प्रतिदिन अपना और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं और इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है उत्तरकाशी जिले की अनामिका बिष्ट का जिन्होंने कठिन परिश्रम और मेहनत के बल पर यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर सफल आरोहण किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड की बेटी उत्तरकाशी जिले की पर्वतारोही अनामिका बिष्ट को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह करने की बधाई दी है और कहा है कि आप इसी तरह बुलंदियों को छूती रहे यही कामना करता हूं।