हल्द्वानी की रिनिशा लोहनी का 11वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन, यहां दिखाएंगी जलवा

हल्द्वानी– आशीहारा कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में होने वाले 11वीं साउथ एशियन चैंपियनशिप के लिए हल्द्वानी निवासी रिनिशा लोहनी का चयन हुआ है। यह चैंपियनशिप 24 जून से 26 जून तक पश्चिम बंगाल के चालसा (जिला) न्यूजलपाईगुड़ी में आयोजित होनी है।

हल्द्वानी निवासी जय दुर्गा मार्शल आर्ट एकेडमी की सीनियर खिलाड़ी रिनिशा लोहनी का चयन 11वीं साउथ एशियन चैंपियनशिप 2022 के लिए हुआ है। वह अभी अपने मार्शल आर्ट कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद लखेरा द्वारा ट्रेनिंग ले रही हैं। इससे पहले भी रिनिशा लोहनी राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर में पदक जीत चुकी है। रिनिशा के पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम मे कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत है।

उपलब्धि में कराटे कोच विनोद लखेरा, स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश, मेयर जोगेन्दर रौतेला, कमल पपनै, हरीश जोशी आदि ने रिनिशा लोहनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रिनिशा ने इसका श्रेय अपने परिवार और अपने कोच विनोद लखेरा को दिया। रिनिशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल मे कक्षा 6 मे पढ़ती है। स्कूल प्रबंधन ने भी इस शानदार उपलब्धि हेतु रिनिशा को बधाई दी है।