हल्द्वानी का है ओलंपिक से गहरा रिश्ता, बेटी इदित्री ने बनाए टीम इंडिया के परिधान

Haldwani News- टोक्यो में चल रहे ओलंपिक गेम्स में भारत के हर एक नागरिक की नजर है देवभूमि उत्तराखंड में भी लोग दिन रात खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर उनके ज्यादा से ज्यादा पदक लाने की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि टोक्यो ओलंपिक का कनेक्शन सीधे देवभूमि से है । यहां के न सिर्फ मनोज सरकार और वंदना कटारिया टोक्यो ओलंपिक में खेल रहे हैं बल्कि टोक्यो ओलंपिक में जिन परिधानों को पहनकर भारतीय खिलाड़ी तिरंगा हाथ में लेकर नजर आए थे वह परिधान भी देव भूमि की बेटी के द्वारा तैयार किए गए हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ को डिजायनरों की तलाश थी। इस बारे में जब इदित्री को पता चला तो उन्होंने आवेदन किया। उनके प्रोफाइल से संघ प्रभावित हुआ और उन्हें बतौर फैशन डिजायन कंसलटेंट नियुक्त किया गया। नैनीताल रोड पर वैशाली कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय इदित्री ने जानकारी दी कि संघ द्वारा कड़े नियम बनाए गए थे। उन्हें ओलंपिक संघ की तय गाइडलाइन के अनुसार ही काम करना था। तीन से चार महीने में काफी डिजाइन बनाए और एक डिजाइन संघ को पसंद आ गया।

डिजाइन बनाते वक्त उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा और सौंदर्य को ध्यान में रखा। उनके लिए यह फिलिंग अद्भूत थी, जिसे शब्दों में बयां करन पाना मुमकिन नहीं हैं। यह पूरा काम हमने टीम के साथ मिलकर हुआ और इसमें भारतीय ओलंपिक संघ की मदद से हुआ। इदित्री ने इंटर तक निर्मला कान्वेंट हल्द्वानी से पढ़ाई की। वह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अव्वल रहीं। आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली गई और विख्यात मिरेंडा हाउस से बीए स्नातक किया। बता दें कि वह भारतीय ओलंपिक संघ की उत्तराखंड से एकमात्र फैशन डिजाइन कंसलटेंट हैं।