Uttarakhand News : हनेरा वार्ड निवासी सावन बोरा के फ्लाइंग ऑफिसर बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद से वे बीते 18 दिसंबर को पास आउट हुए। उनके पैतृक क्षेत्र हनेरा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वे क्षेत्र के पहले फ्लाइंग ऑफिसर हैं।
उनके पिता राजेंद्र सिंह बोरा गंगोलीहाट मुख्य बाजार में व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालित करते हैं, जबकि माता जीवंती देवी गृहणी हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय दादाजी सूबेदार (सेवाविृत्त) प्रताप सिंह बोरा को दिया है। रणजीत सिंह बोरा, हरगोविंद रावल, राजेश बोरा, मोहन सिंह बोरा, कल्याण सिंह धानिक, हेमराज रावल, किशन उप्रेती, प्रदीप पंत, हिमालय ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र विष्ट, दीपक बोरा, हयात सिंह बोरा, खष्टी बल्लभ शाह सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामना दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
