उत्तराखंड- देवभूमि की बेटी डॉ नेहा ने KBC में जीते इतने लाख, ऐसे पहुची हॉट सीट तक

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति शो में देवभूमि की बेटी नेहा बठला ने 12 लाख 50 हजार का ईनाम जीतकर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। किसान गुरचरण बठला की पुत्री नेहा बठला वेटनरी डॉक्टर हैं । विवाह से पहले ही वह वेटनरी डॉक्टर बन चुकी थी। नेहा के पति भी चिकित्सक हैं। पहले ही प्रयास में नेहा कौन बनेगा करोड़पति शो में नेहा चयनित हो गयी। शो के होस्ट सिने स्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नेहा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई सवालों के जवाब दिये और 12 लाख 50 हजार का ईनाम जीतकर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया।

इस शो का प्रसारण आगामी 23 और 24 अगस्त को सोनी टीवी पर होना है। नेहा बचपन से ही मेधावी रही है। नेहा ने प्रारम्भिक शिक्षा मोनाड स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद इंटर तक की शिक्षा नवोदय विद्यालय रूद्रपुर में ग्रहण की। कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर सादगी के साथ नजर आई नेहा बठला ने कहा कि वह इस मंच पर पैसे के लिए नहीं बल्कि सम्मान के लिए आई थी। नेहा बठला की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।