देहरादून – राज्य की इस महिला IPS अधिकारी को मिलने जा रहा मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड

देहरादून- आईपीएस अधिकारी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को गृह मंत्रालय, भारत सरकार का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड देने का ऐलान किया गया है। उन्होंने ये अवॉर्ड उत्तराखंड में रेप कर मासूम की नृशंस हत्या करने वाले को मृत्युदंड की सजा तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एएसपी विशाखा अशोक भदाणे की ओर से उत्कृष्ट विवेचना किए जाने पर अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की हैप्राप्त समाचार के मुताबिक गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को उत्कृष्ट विवेचना किये जाने के लिए अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।

बताया जा रहा है कि ये अवार्ड उन्हें हरिद्वार के ऋषिकुल मौहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मृत्युदंड की सजा भी दिलाने के लिए दिया जा रहा है। घटना 20 दिसंबर 2020 की बताई जा रही है 20 दिसंबर 2020 को हरिद्वार के ऋषिकुल मोहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच कर रही सहायक पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार के पद पर तैनात डा. विशाखा अशोक भदाणे ने इस मामले आरोपी को मृत्यु दंड की सजा सुनाने में अहम भूमिका निभाई। अवॉर्ड की घोषणा के बाद उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।