उत्तराखंड- पहाड़ की तान्या ने पाया मुकाम, दुबई में जीता खूबसूरती का यह खिताब

Nainital News- देवभूमि की महिला शक्ति का कोई सानी नहीं है। पहाड़ की महिलाएं सर्वगुण संपन्न होती हैं। इन्हें घर संभालने के साथ साथ अपनी प्रतिभा को निखारना भी आता है। पहाड़ की बेटी और नैनीताल की बहू तान्या त्रिपाठी कांडपाल ने दुबई में नाम रौशन किया है। तान्या को मिसेज वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप का खिताब मिला है। जिससे नैनीताल में जश्न का माहौल है।

तान्या त्रिपाठी कांडपाल ने दुबई में आयोजित कार्यक्रम के लिए जर्मनी ने अपनी एंट्री भेजी थी। 19 से 23 अक्टूबर के बीच हुई इस प्रतियोगिता में तान्या उप विजेता रहीं। प्रतियोगिता में 26 देशों की सुंदरियों ने भाग लिया था। ऐसे में नैनीताल की तान्या का उप विजेता बनना वाकई गौरव की बात है। गौरतलब है कि तान्या के पति प्रणव कांडपाल जर्मनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

तान्या इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद नैनीताल पहुंची तो उनका उत्साह देखने लायक था। यहां पर तान्या का स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विदेश में ये बताने पर सभी खुश होते हैं कि वह उत्तराखंड से हैं। तान्या ने कहा कि वह आगे भी इसी तरह को प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहेंगी। साथ ही यहां की बेटियों को भी आगे बढ़ने में मदद करेंगी। ताकि बेटियां अपने सपने पूरे कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- खुद को मरा हुआ घोषित करना चाहता था बदमाश, पुलिस पकड़ लाई 1 लाख के इनामी को

सबसे खास बात ये है कि तान्या जर्मनी में भी कुमाऊं के त्यौहारों को धूमधाम से मनाती हैं। उनका मानना है कि युवा वर्ग को संस्कृति और विरासत को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अपने भारतीय और जर्मन मित्रों के साथ जर्मनी में उन्होंने हरेला पर्व और जन्माष्टमी का त्योहार मनाया था। बता दें कि मूल रूप से नैनीताल की निवासी तान्या पिछले दो सालों से पति के साथ जर्मनी में रह रही हैं। अच्छी बात ये है कि तान्या विदेश जाकर भी उत्तराखंड को नहीं भूली है।