परिवार सहित हल्द्वानी में बसने की तैयारी कर रहे हैं व्लॉगर सौरव जोशी, यूट्यूब पर हैं लाखों सब्सक्राइबर्स

Haldwani News- आधुनिक जमाने में इंटरनेट से ज़्यादा काम शायद ही कोई चीज आ रही होगी। सोशल मीडिया, यूट्यूब से लोग ना सिर्फ ज्ञान, मनोरंजन आदि का प्रसार कर रहे हैं बल्कि रुपए भी कमा रहे हैं। कौसानी के 21 वर्षीय सौरव जोशी भी यूट्यूब पर व्लॉग बना कर अपने साथ साथ देवभूमि का नाम भी रौशन कर रहे हैं।

इन दिनों कई सारे लोग व्लॉग बना कर अपना नाम बना रहे हैं। इसी क्रम में सौरव जोशी भी मेहनत से लगे हुए हैं। लिहाजा सौरव जोशी के व्लॉग्स पूरे देश देखता है और पसंद करता है। उनके चैनल (Sourav Joshi Vlogs) पर 60 लाख सब्सक्राइबर्स पूरे होने वाले हैं। इस बार सौरव जोशी ने हल्द्वानी में शिफ्ट होने की तैयारी कर ली है।

दरअसल कौसानी के मूल निवासी सौरव फिलहाल अपने परिवार के साथ हासी, हरियाणा में रहते हैं, जबकि इनके दादा-दादी इनके चाचा चाची के साथ कौसानी में ही रहते हैं। सौरव के हाल फिलहाल के व्लॉग्स यह साफ बताते हैं कि वे अब हल्द्वानी में परिवार सहित शिफ्ट होने वाले हैं। ऐसे में साफ है कि बहुत जल्द देश का इतना बड़ा व्लॉगर हल्द्वानी की गलियों में दिखेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहां कुमाऊं कमिश्नर ने देखा G-20 का रूट, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

बहरहाल सौरव जोशी के सोशल मीडिया सफर की शुरआत इंस्टाग्राम से हुई थी। उन्होंने सबसे पहले अपने बनाए स्कैच पोस्ट किए थे। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ बिताए हल्के-फुल्के पलों को यूट्यूब पर साझा करना शुरू किया, जिसमें फिर उन्हें जनता का भरपूर प्यार मिलना शुरू हो गया। फिर सौरव की सौम्यता और व्यवहार के कारण वह आगे बढ़ते ही चले गए। प्रदेश का नाम रौशन कर रहे सौरव को ढेर सारी शुभकामनाएं