देवभूमि के मनोज खेलेंगे टोक्यो ओलंपिक, देश के लिए पदक लाने का सपना

उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है । इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टोक्यो ओलंपिक में अब तक उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों को एंट्री मिल चुकी है । अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अब तक राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ियों का सपना अब टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए खेलकर पदक लाना है।paira betmending plyer manoj sarkar

टोक्यो ओलंपिक के लिए हरिद्वार की हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के बाद अब रुद्रपुर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार भी ओलंपिक का हिस्सा बनेंगे। अब तक 10 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 7 स्वर्ण और चार रजत और 8 कांस्य पदक जीत चुके मनोज सरकार जल्द टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होंगे।paira betmending plyer manoj sarkar

The President, Shri Ram Nath Kovind presenting the Arjuna Award, 2018 to Shri Manoj Sarkar for Para-Badminton, in a glittering ceremony, at Rashtrapati Bhavan, in New Delhi on September 25, 2018.

शुक्रवार की देर शाम को जैसे ही बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से मनोज को टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई करने का पत्र मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। मनोज टोक्यो ओलंपिक में पैरा बैडमिंटन की एस एल-3 एकल कैटेगरी में खेलेंगे। रुद्रपुर के इंदिरा बंगाली कॉलोनी में रहने वाले मनोज सरकार टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई की रेस में थे ।अर्जुन अवार्ड से सम्मानित मनोज सरकार शुरू से ही वर्ल्ड और ओलंपिक में तीसरी रैंक में चल रहे थे । ऐसे में उनकी टोक्यो ओलंपिक में एंट्री तय मानी जा रही थी। मनोज का सपना टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पदक लाने का है।paira betmending plyer manoj sarkar